*उत्तरकाशी : बड़कोट में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघठन के वासुदेव डिमरी अध्यक्ष व गणेश रमोला बने सचिव*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संघठन तहसील बड़कोट की नई कार्यकारिणी का सर्वसहमति से गठन किया गया!कार्यकारिणी गठन के लिए वरिष्ठ राज्य निर्माण आंदोलनकारी पृथ्वीराज कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वासुदेव डिमरी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकी गणेश चंद रमोला को सचिव बनाया गया!उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरदार सिंह चौहान व रुकम सिंह रावत को दी गईं!कोषाध्यक्ष पूर्ण सिंह चौहान व संघठन मंत्री वरदेव नेगी को मनोनीत किया गया!संघठन की कार्यकारिणी के सदस्यों में अतोल रावत, वीरेंद्र पयाल, प्रताप रावत, भरत सिंह, बालगोविन्द डोभाल, सोबत सिंह, बीरबल भंडारी,वृजमोहन अग्रवाल, पूरन फरसवान, हरदेव सिंह,कबूल पँवार, तेग सिंह बिष्ट, सत्य प्रसाद लोहनी आदि को मनोनीत किया गया!सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संघठन के प्रति निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य कर राज्य को समृद्ध शाली बनाने के लिए हर सम्भव सहयोग करने का संकल्प लिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *