जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जिला मुख्यालय में स्थित जल संस्थान के स्टोर में आज बुधवार तड़के अचानक आग भड़क उठी, जिससे स्टोर में रखे प्लास्टिक के पाईप जलकर नष्ट हो गये!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को समय प्रातः लगभग 04:08 बजे भटवाड़ी रोड़ गोफियारा निकट जल संस्थान विभाग के जलकल स्टोर में प्लास्टिक पाईप में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही तत्काल फायर सर्विस टीम रवाना की गईं,फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुँच कर उक्त आग को प्रातः 05:30 बजे तक पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । आग लगने से केवल प्लास्टिक पाईप जलकर नष्ट हुए हैं अन्य कोई नुकसान नही हुआ हैं।