*उत्तरकाशी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की बुद्धि सुधी को केदारघाट में किया हवन यज्ञ

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

उतरकाशी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं की लगातार बयानबाजी और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के आरोपों के विरोध में केदार घाट उतरकाशी में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहां मंत्रोच्चार के साथ प्रदेश में शांति, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण की कामना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी यहां एकत्र होकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले पर राजनीति कर रही है, जिसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, नगर अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, भागीरथी मण्डल अध्यक्ष राजेश राणा, भटवाड़ी मण्डल अध्यक्ष मनुजेन्द्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह,महामंत्री गोतम रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *