जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी
अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत नगरपालिका बड़कोट के गोलाल गांव तोक में आज सुबह भालू ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया, वन प्रभाग के एसडीओ साधुलाल ने बताया की घायल महिला गुलाब देवी को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है, ग्रामीणों के अनुसार उक्त महिला अपने घर के नजदीक ही काम कर रही थी, भालू के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं!