*उत्तरकाशी : बड़कोट में विभिन्न मांगो को लेकर चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

 

उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संघठन बड़कोट ने विभिन्न मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा!ज्ञापन में मांग की गईं है कि राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए 50 करोड़ का करप्लस फण्ड बनाया जाय। तथा राज्य आन्दोलनकारियों के लिए बहुउद्देशीय कार्ड जिसमें सरकार द्वारा देय अधिकार उल्लेखित हो एक समान जारी किये जाय।एवं उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दे कर नए नाम “राज्य निर्माण सेनानी” से संबोधित किया जाय।संघठन ने मांग की है कि समस्त उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को एक समान पेन्शन 20000/-(बीस हजार मात्र) दी जाय जिससे सभी राज्य निर्माण आंदोलकारियों की जीविका चल सके!ज्ञापन देने वालों में वासुदेव डिमरी, अतोल रावत, गणेश रमोला, भरत रावत, प्रताप रावत, वरदेव नेगी, शैलेन्द्र चौहान, पूरन फरसवान सहित कई आंदोलनकारी शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *