आस्था : मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, पंचबदरी में है पहला धाम

उत्तराखंड Express ब्यूरो

गैरसैंण-/चमोली

 

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर चमोली जिले में स्थित आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मकर संक्रांति के मौके पर ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी चक्रधर प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के मौके पर अभिषेक पूजा संपन्न करवाई। जिसके बाद भगवान नारायण को भोग और पंच ज्वाला आरती के बाद मंदिर में दर्शनों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ कर दिया गया है। आदिबदरी को पंचबदरी में प्रथम धाम माना जाता है। मकर संक्रांति पर मंदिर के कपाट खुलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदिबदरी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *