जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार जनपद में “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत जोशियाडा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत जोशीयाडा के इंटर कॉलेज जोशियाडा में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करते हुए आम–जनमानस की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर निस्तारण किया गया।
न्याय पंचायत जोशियाडा में कुल 50 लिखित शिकायते दर्ज हुई जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान जसपुर बुद्धि बल्लभ भट् ने मानसून के दौरान आत्यधिक बरसात से आवासीय मकानों में दरार आने पर अभी तक इसमें कोई कार्यवाही न होने की शिकायत दर्ज की जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी भटवाडी़ को इस सबंध सर्वे कर आख्या रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये l शिकायतकर्ता गोविन्द सिंह गुसांई ने सिल्याण निराकोट में सड़क निर्माण के दौरान जन सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की जिस पर विधायक सुरेश चौहान व मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डांग गांव में जिला पंचायत सदस्य द्वारा आवासीय भवनों को पेड़ों के खतरे पर शिकायत दर्ज की गयी जिसका वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दियाl
न्याय पंचायत जोशीयाडा में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 01, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 338, पंचायतीराज विभाग द्वारा 32 को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उद्यान विभाग द्वारा 20 लोगो को बीज वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी।समाज कल्याण विभाग द्वारा 08, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 25 लोगों को विभागीय जानकारी प्रदान की। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 17 लोगों के राशन कार्ड की केवाईसी की, सहकारिता विभाग द्वारा 35 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 110 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 90 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। मत्स्य, डेयरी,पशुपालन विभाग द्वारा 75 लोगो को विभागीय जानकारी देकर लाभान्वित किया। बैंकिंग सेक्टर द्वारा 70 लोगो को ऋण, बीमा, सेविंग आदि जानकारी देकर लाभान्वित किया।
मंच का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी द्वारा किया गया।
शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, प्रताप सिंह पंवार,ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरस्वती नाथ,ग्राम प्रधान कोटियाल गांव सुरेन्द्र पंवार सहित अन्य ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मिश्रा सहित अन्य सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, पीडी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पोखरियाल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।