Big Breaking : 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सहित दो गिरफ्तार

उत्तराखंड Express ब्यूरो

हरिद्वार

सरकार की लाख कोशिसो के बाद भी प्रदेश में घूसखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है, हर माह राज्य के किसी न किसी कार्यालय में अधिकारी /कर्मचारी रिश्वतखोरी में विजिलेंस के जाल में फंस रहे हैं, आज हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसओ (जिला आपूर्ति अधिकारी) श्याम आर्य समेत दो लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।

विजिलेंस टीम ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वत किस काम के बदले ली जा रही थी।डी एस ओ की पिछले कई दिनों से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *