*उत्तरकाशी : नौगांव क्षेत्र में कृषि मंत्री से की मृदा परीक्षण व मृदा प्रशिक्षण मशीन लगाने की मांग, जिला पंचायत सदस्य ने कृषि मंत्री को दिया दिया ज्ञापन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

नौगांव क्षेत्र के बागवानों व कास्तकारों ने राज्य के कृषि मंत्री से क्षेत्र में मृदा परीक्षण व प्रशिक्षण के लिए मशीन लगाने की मांग की है!उत्तरकाशी भ्रमण पर आये सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी को जिला पंचायत सदस्य तुनाल्का विजय बँधानी के नेतृत्व में बागवानों व कास्तकारों ने उक्त संबंध में ज्ञापन दिया!
ज्ञापन में कहा गया है कि नौगांव क्षेत्र में कृषि भूमि की उर्वरता में निरन्तर गिरावट, मृदा कटाव एवं वैज्ञानिक मृदा परीक्षण की सुविधा के अभाव के कारण कृषकों को फसल उत्पादन में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में कृषकों को मृदा परीक्षण हेतु दूरस्थ जनपदों में जाना पड़ता है, जिससे समय एवं आर्थिक संसाधनों की अनावश्यक हानि होती है।क्षेत्र के कृषकों के हित में मृदा प्रशिक्षण / मृदा परीक्षण मशीन की स्थापना अत्यन्त आवश्यक है, जिससे मृदा की गुणवत्ता की जाँच, उर्वरकों का संतुलित उपयोग एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि संभव हो सकेगी। इससे कृषकों को वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।क्षेत्र के बागवानो, कास्त कारो ने कृषि मंत्री से मांग की है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नौगांव क्षेत्र में मृदा प्रशिक्षण मशीन की स्थापना हेतु आवश्यक स्वीकृति एवं बजट आवंटन प्रदान की जाय। जिससे स्थानीय लोगों को अपनी उपज बढ़ाने में मदद मिल सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *