जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*
जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री- गंगोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज सुबह से ही बर्फबारी हो रही है!जनपद में देर रात को ही मौसम बदलना शुरू हो गया था, धीरे धीरे बादल घिरने के बाद गुरुवार सुबह से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, जो दोपहर होते होते भारी बर्फबारी में बदल गई, बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जबकी जनपद के कई क्षेत्रों में विधुत ब्यवस्था भी बाधित हुई है!यमुनोत्री धाम सहित खरसाली, जानकीचट्टी, राड़ी टॉप, बौख टिब्बा, कफ्नोल क्षेत्र, भादरायां, केदारकांठा, गंगोत्री धाम सहित हर्षिल, धराली, मुखवा, भैरव घाटी में भी बर्फबारी हो रही है!बर्फबारी से उत्तरकाशी-बड़कोट 33के वी लाईन ब्रेक डाउन होने से यमुना घाटी में विधुत आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीआरओ द्वारा अवगत कराया गया है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण बाधित हुआ हैं। बीआरओ की मशीनरी तैनात हैं सांय तक यातायात सुचारू होने की सम्भावना हैं। वर्तमान में बर्फबारी जारी हैं।
11 केवी हर्षिल फीडर (मल्ला से गंगोत्री) और 11 केवी उत्तरकाशी फीडर (मल्ला से मनेरी) बर्फबारी के कारण ब्रेकडाउन में जिसे उक्त क्षेत्र में विधुत बाधित हैं।तहसील मोरी के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र गंगाड,फ़िताड़ी, जखोल, कोटगांव, दोणी, के सभी राजस्व ग्रामों में वर्तमान में बर्फबारी हो रही है, तथा राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र गुराडी, नैटवाड़ ,मोरी, टीकोची, भूटाणु, सहित क्षेत्र के ऊंचाई वाले ग्रामों में भी बर्फबारी हो रही है।तथा क्षेत्र के कई गावों में विधुत आपूर्ति ठप्प हो गई है!