*जयप्रकाश बहुगुणा*
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
सीमांत जनपद उत्तरकाशी में बर्फबारी के बाद बंद यमुनोत्री-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारु कर दिए गये हैं, हालांकि पाला गिरने वाले जगहों पर अभी भी जोखिम बना हुआ है, संबंधित विभाग द्वारा उक्त स्थानों पर चुने का छिड़काव कर जोखिम कम किया जा रहा है!जनपद के कुछ क्षेत्रों में रविवार को तीसरे दिन भी विधुत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, जिससे डेढ़ दर्जन से अधिक गांव अँधेरे में डूबे हैं!
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से रविवार देर शाम को प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू से सुक्की टॉप तक यातायात सुचारू हैं।रविवार को सुखी टॉप से गंगोत्री रोड 4X4 वाहनों के लिए नॉन स्किड चेन के साथ यातायात सुचारू किया गया हैं। बर्फ/पाला वाले प्रभावित क्षेत्र में वाहनों के सुरक्षा के दृष्टिगत बीआरओ द्वारा उक्त स्थानों पर नमक/चुना का छिड़काव किया जा रहा हैं।जबकी धरासू-बड़कोट-फूलचट्टी-जानकीचट्टी तक यातायात सुचारू हैं।राडी टॉप, फूलचट्टी जानकीचट्टी बर्फ/पाला वाले प्रभावित क्षेत्र में वाहनों के सुरक्षा के दृष्टिगत सम्बन्धित विभाग द्वारा उक्त स्थानों पर नमक/चुना का छिड़काव किया जा रहा हैं।
उत्तरकाशी-घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग भी यातायात हेतु सुचारू हैं।चौरंगीखाल बर्फ/पाला वाले प्रभावित क्षेत्र में वाहनों के सुरक्षा के दृष्टिगत सम्बन्धित विभाग द्वारा उक्त स्थानों पर नमक/चुना क् छिड़काव किया जा रहा हैं।जनपद अन्तर्गत तीन ग्रामीण मार्ग बर्फ के कारण बाधित हैं। सम्बन्धित विभाग द्वारा उक्त मार्गो को सुचारू किये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही हैं। तथा तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत- हर्षिल से गंगोत्री क्षेत्र विधुत आपूर्ति बर्फबारी के कारण बाधित है,विद्युत विभाग के संबंधित कार्य को द्वारा विद्युत आपूर्ति सुधारो किए जाने हेतु कार्य गतिमान है, सोमवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाने की संभावना बताई गई है।तहसील बड़कोट अन्तर्गत एक ग्राम की विद्युत आपूर्ति बाधित है सोमवार तक विद्युत आपूर्ति सुचारु होने की संभावना बताई गई है।जबकी तहसील पुरोला अन्तर्गत सभी ग्रामों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।सीमांत तहसील मोरी अन्तर्गत नैटवाड क्षेत्र में 10 ग्रामों की विधुत आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत विभाग के कार्मिकों के द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने हेतु कार्य गतिमान है!चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के 05 ग्रामों मे विधुत आपूर्ति बाधित है। विधुत विभाग के कार्मिकों द्वारा विधुत आपूर्ति सुचारू किये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है।जबकी जनपद अन्तर्गत समस्त विकास खंड में वर्तमान में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही हैं।