उत्तराखंड Express ब्यूरो
चकराता/देहरादून
रविवार शाम को दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकी पांच लोग घायल हो गये!पहली घटना में
विकासनगर। कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ बताया जा रहा है।
गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना में शामिल वाहन का नंबर DL 8 CBE 9132 (वेन्यू) बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।दूसरी घटना में
कालसी चकराता मोटर मार्ग पर अज्ञता वाहन द्वारा टक्कर लगने से स्कूटी दुर्घटना में दो की मौत।
चकराता घूमने आए दो पर्यटक चकराता से सहिया की और आ रहे थे।कालसी चकराता मोटर मार्ग पर करीब साढ़े चार बजे भूतिया घूम के पास स्कूटी सवार अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई। जिनको एम्बुलेंस के माध्यम से सहिया अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने बताया उनके जेब से राजेश सिंह उम्र 25 पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी सकरोल कामला देहरादून।
राजा उम्र 23 साल पुत्र हरिश्चन्द ब्लाक 21 कल्याण पुर दिल्ली आईडी मिली है ।
सीएचसी सहिया के डाक्टर सरिता धारिया और डाक्टर संदीप ने बताया कि दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया है दोनों लोग मृत है। दोनों के सर में गम्भीर चोटें है। चकराता थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर नौटियाल ने बताया की अज्ञात वाहन की जांच कर रहे है मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा । बताया कि उनके साथ वाले अन्य लोगों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।