जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद की नव सृजित कोतवाली बड़कोट में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है!पहली बार प्रेस से मुख़ातिब होते हुए नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों व नशे के कारोबार में संलिप्त ब्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी!बड़कोट कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्रा ने महिला सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और नशा मुक्ति को अपनी प्राथमिकता बताया ।
कोतवाली बड़कोट में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सख्त कार्रवाई का उन्होंने दिलाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा -2026 के तहत आगामी यमुनोत्री धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सरल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार रहेगा। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने नशा मुक्त उत्तरकाशी बनाने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक भूपेंद्र रावत, अपर उपनिरीक्षक रमेश आर्य सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।