श्रीनगर गढ़वाल में हालिया घटनाक्रम को लेकर कोतवाल के खिलाफ नाराज़गी, डीएसपी से की शिकायत

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर में हालिया घटनाक्रम को लेकर नाराज़ युवाओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोतवाल की शिकायत को लेकर भाजपा नेता सुधीर जोशी, व्यापारी नेता वासुदेव कंडारी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवान, छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल, भाजपा युवा मोर्चा के नेता शैलेश मलासी, बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती सहित अन्य लोगों ने डीएसपी अनुज कुमार से मुलाकात की और कोतवाल को हटाने की मांग उठाई।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर के नव-नियुक्त कोतवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए बीते दिन घटित घटनाक्रम का क्रमवार विवरण डीएसपी के समक्ष प्रस्तुत किया। युवाओं और नेताओं का आरोप है कि घटनाक्रम के दौरान कोतवाल की भूमिका संतोषजनक नहीं रही, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है।
प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित कोतवाल के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीएसपी अनुज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *