*उत्तरकाशी : जनता के आशीर्वाद ,पार्टी की रीति-नीति व कार्यकर्ताओं के सहयोग से लडूंगा आगामी विधानसभा चुनाव : केदार सिंह रावत*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता केदार सिंह रावत ने पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्यकर्ताओं के एकजुट सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया है!यमुनोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है तथा क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संपर्क साध रहे हैं।
बड़कोट में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने कहा है कि वह सामाजिक व राजनीतिक जीवन में पिछले 40 सालों से लगातार जुड़े हुए हैं और राज्य बनने के बाद उन्होंने सभी विधानसभा चुनाव लड़े हैं तथा आगे 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में भी क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता चाह रहे हैं कि वह यह चुनाव भी लड़ें। जिसके लिए मैं भी तैयार हूं और क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य अभी होने शेष हैं उन कार्यों को करने की इच्छा के लिए एक बार अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूं और विकास के कार्यो को आगे बढ़ाऊं।
साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ओबीसी को केंद्रीय अनुसूचि में शामिल करवाने तथा वनवासी वन अधिनियम लागू करवाने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किये गए विकास कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि ऐतिहासिक तिलाड़ी शहीद स्थल पर विकास कार्य करने, धार्मिक स्थल गंगानी में सौंदर्यकरण, सुरक्षात्मक आदि विकास कार्य करने के साथ ही यहां बहुउद्देशीय बारात घर बनाने, राजगढ़ी व रवाड़ा में मिनी स्टेडियम स्वीकृत कराने, यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांव के लिए 39 नई सड़कें स्वीकृत करवाने, यमुनोत्री धाम के विकास के लिए प्रसादम योजना के तहत बजट स्वीकृत कराने, जानकी चट्टी में पार्किंग निर्माण जैसे अनेकों बड़े विकास कार्य किए गए हैं, जिससे क्षेत्र की सभी जनता भी पूरी तरह वाकिफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *