
उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
- श्री मां वैष्णों सेवा मंडल देहरादून के तत्वावधान में श्री निवास वेडिंग प्वाइंट में रविवार रात्रि को मां भगवती की तृतीय चौकी का भव्य आयोजन हुआ। प्रातःकाल हवन पूजन के साथ चौकी आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ। रात्रि को भजन सम्राट राज सहगल ने माता दुर्गा के भावपूर्ण भजनों की शानदार प्रस्तुतियां से वातावरण को भक्तिभाव से भर दिया। माता वैष्णों के भजनों पर भक्तजन नाचते झूमते रहे। इस अवसर पर माता रानी को छप्पन भोग के साथ ही इक्यावन सौ दिये जला कर अर्पित किये गये। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। चौकी के पश्चात प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। पंजाबी हजारा बिरादरी देहरादून की ओर से इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। चौकी के सफल आयोजन में सचिन विज, सतीश कक्कड़,पवन चंदोक, अशोक मल्होत्रा,प्रदीप सूदी,अभिषेक तलवाड़,सुमित कोहली,संजय सेठी, हरीश सचदेवा,संजीव पुरी,हरीश डोढी आदि का विशेष सहयोग रहा।