उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून:
देहरादून के मछी बाजार क्षेत्र में एक युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है!घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम/पता अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष
मृतका की पहचान गुन्नू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के बीच अचानक आरोपी ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर बेहद तेज वार कर दिया। वार इतना घातक था कि युवती की गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है!