*उत्तरकाशी : वनाग्नि सप्ताह के तहत वनाग्नि गोष्ठी तथा मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण पर हुआ कार्यशाला का आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की कुथनौर राजि के अंतर्गत वनाग्नि सप्ताह के तत्वाधान में वनाग्नि गोष्ठी तथा मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर द्वारा की गई ।
उक्त कार्यक्रम में कुथनौर राजि के अंतर्गत सम्मिलित विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं वन पंचायतों के वन सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें इस अवसर पर वन सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए गए तथा वनाग्नि काल में वन विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने विषयक संकल्प लिया गया । साथ ही मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण की दिशा में ग्राम स्तर पर जन जागरूकता एवं आवश्यक साफ सफाई तथा सावधानियां बरतने के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। प्रभातिया वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर द्वारा वन अग्नि काल में सभी वन सरपंचों तथा जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सहयोग की अपील की गई तथा वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को किसी भी सहयोग या मदद के लिए आश्वासन दिया गया। विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से वनाग्नि काल एवं मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु उपलब्ध संसाधनों को वन विभाग की पूर्व तैयारी के तौर पर बताया गया इस अवसर पर कुथनौर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल एवं वन दरोगा, वन बीट अधिकारी अन्य कर्मचारी एवं कुथनौर, हलना, किसाला, कुपड़ा, फूलधार, सुकण,स्यालब, पुजारगांव,पाली व थान आदि वन पंचायत के वन सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *