उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने किया राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यानाचट्टी का निरिक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य गुरुवार को यमुनाघाटी के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान यमुनोत्री क्षेत्र में पहुंचे, जहाँ जिलाधिकारी ने विभिन्न यात्रा ब्यवस्थाओं का निरिक्षण किया!जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इस दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यानाचट्टी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को बच्चों के स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण करने के निर्देश दिए ताकि स्कूली बच्चों को आवाजाही में समस्या ना हो। जिलाधिकारी बच्चों से अध्यापन सम्बंधित स्थिति भी जांची तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को स्कूल के अंदर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।विदित रहे कि गत वर्ष बरसात में स्यानाचट्टी में यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो जाने के कारण विद्यालय के कमरों में भी जलभराव हो गया था जिसके कारण यहां कई दिनों तक पठन पाठन नहीं हो पाया था!

निरीक्षण के दौरान पर उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला,अधिशासी अभियंता जल संस्थान विनोद पांडे,अधिशासी अभियंता एनएच मनोज रावत, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल धर्मवीर सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि तरुण कंबोज , प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट सुभाष चंद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *