जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव/उत्तरकाशी*
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को दौलतराम रवॉल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव (बडकोट), विकासखंड नौगांव में एक दिवसीय विशेष आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में 539 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की।
मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबन्धन, वन विभाग नौगांव एवं क्यूआरटी टीम के सहयोग से भूकंप सुरक्षा , खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर , स्ट्रेचर निर्माण, वनाग्नि एवं घरेलू आग , वन्यजीव सुरक्षा, रस्सी गांठ तकनीक और आपातकालीन नंबरों की जानकारी सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक रूप से दी गई।
इस दौरान आपदा पंपलेट वितरित किए गए एवं भूदेव ऐप डाउनलोड कराया गया। जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रीना रावत, प्रमोद राणा, सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।