उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सरकार ने न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं, बल्कि सालों से काम कर रहे श्रमिकों को भी बड़ा हक दिया है।
✅ कैबिनेट के ‘6 सुपरहिट’ फैसले:
1️⃣ बोनस का रास्ता साफ: पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 2020 वापस ले लिया गया है। अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कानून 1965 के तहत बोनस का पूरा लाभ मिलेगा। 💰
2️⃣ ESI में बंपर भर्तियां: स्वास्थ्य विभाग के तहत ESI में 94 नए पदों को मंजूरी। इसमें 76 मेडिकल ऑफिसर सहित कई बड़े पद शामिल हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 🏥
3️⃣ नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के लिए 22 नए पद सृजित। अब नशा तस्करों की खैर नहीं! 🚫💉
4️⃣ वन विभाग के श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: 589 दैनिक श्रमिकों को अब न्यूनतम वेतनमान मिलेगा। सालों का इंतजार खत्म हुआ! 🌳
5️⃣ खाद्य उद्यमियों को सहारा: मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना 2026 तक जारी रहेगी। छोटे बिजनेस करने वालों को सरकारी मदद मिलती रहेगी।
6️⃣ अपराधियों पर सख्ती: ‘आदतन अपराधियों’ की परिभाषा में संशोधन कर जेल नियमों को और कड़ा किया गया है।