*उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ में परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जीते एक स्वर्ण सहित चौदह पदक*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

देहरादून में 12 एवं 13 फरवरी 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 में परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल, तुनाल्का के दिव्यांग बच्चों एवं विद्यालय के पूर्व छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता में साधना ने शॉटपुट थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।
प्रेरणा ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा शॉटपुट थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त कर दो पदक अपने नाम किए।वंशिका ने शॉटपुट थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया।लोअर लिम्ब 200 मीटर बालक दौड़ में अंश राणा ने कांस्य पदक हासिल किया।अदिति ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।
आर्यन चौहान ने 200 मीटर दौड़ एवं जैवलिन थ्रो—दोनों में कांस्य पदक प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की।सरिता ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।शॉटपुट प्रतियोगिता में नीरज ने रजत पदक, जबकि जैवलिन थ्रो में खुशी ने रजत पदक प्राप्त किया।
विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।सुमित नेगी ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, नितिन ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक, तथा सुबोध भंडारी ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिनमें एक स्वर्ण, 5 रजत एवं 8 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस अवसर पर परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल से हरदयाल सिंह, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से विशेष शिक्षक अंजना डोभाल, जगमोहन सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय के दिव्यांग बच्चों एवं पूर्व छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल दिव्यांग छात्रावास के संस्थापक श्रीमती विजय जोशी एवं वीरेंद्र दत्त जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने हेतु शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *