जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट / उत्तरकाशी*
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी श्रीमती यशोदा राणा महिला कोटे से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश करेंगी!
शनिवार को नगरपालिका बड़कोट स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को सम्भोदित करते हुए श्रीमती यशोदा राणा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर से विधानसभा व लोकसभा में आरक्षण का प्रावधान किया है, जिसके लिए देश की आधी आबादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी का शुक्रगुजार करती है!श्रीमती राणा ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी 2027 के शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने है, जिसमें पार्टी महिलाओं को पूर्व की भांति विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का समुचित अवसर प्रदान करेगी,

यदि उत्तरकाशी जनपद की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर महिला उम्मीदवार को वरियता दी गई तो वे पूरी तैयारी के साथ अपनी दावेदारी पार्टी के समक्ष पेश करेंगी!पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशोदा राणा ने कहा कि उन्हें भाजपा संघठन पर पूर्ण विश्वास है कि उन्हें यमुनोत्री विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जायेगा, तथा कार्यकर्ताओं के एकजुट सहयोग व जनता के आशीर्वाद से वे यमुनोत्री विधानसभा सीट पर विजय पताका फहराएंगी!श्रीमती यशोदा राणा ने दावा किया कि पूर्व की भांति 2027 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ विजय हासिल कर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी!श्रीमती यशोदा राणा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं, तथा सबका साथ -सबका विकास के नारे को शत प्रतिशत सार्थक कर राज्य को नई दिशा प्रदान की है!