जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद के ब्लॉक प्रमुखों ने बड़ा फैसला करते हुए जिला संघठन का गठन कर दिया है! जिला संघठन में सर्व सहमति से डुंडा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया! रविवार को जनपद के सभी ब्लॉक प्रमुखों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से जिला ब्लॉक प्रमुख संगठन का गठन किया गया। इस फैसले को जनपद की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।बैठक में सभी ब्लॉक प्रमुखों की सहमति से राजदीप परमार को जिला ब्लॉक प्रमुख संगठन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं संगठन की जिम्मेदार टीम भी घोषित की गई।जिसमें सचिव रणवीर सिंह ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़,उपाध्यक्ष रणदेव राणा ब्लॉक प्रमुख मोरी व कोषाध्यक्ष ममता पंवार ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी को मनोनीत किया गया!ब्लॉक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार व पुरोला इशिता शाह को भी संघठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है!नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजदीप परमार ने कहा कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य जनपद के विकास कार्यों को गति देना और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के सामने प्रभावी तरीके से रखना है। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक प्रमुख मिलकर उत्तरकाशी के समग्र विकास और जनता के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे।संघठन के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर क्षेत्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प ब्यक्त किया!