*शिक्षा -साहित्य में सम्मान : डॉ.महेंद्र परमार को मिला साईं सृजन पटल का ‘लेखक श्री सम्मान’*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी/देहरादून*

राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.महेंद्र पाल सिंह परमार को साईं सृजन पटल देहरादून ने ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा। मंगलवार को महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘साईं सृजन पटल’ के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने डाॅ.परमार को स्मृति चिन्ह और पत्रिकाओं का एक सेट भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ.परमार ने साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के विभिन्न अंकों के लिए ज्ञानवर्धक लेख उपलब्ध करवाये हैं। उनके उच्च सघन खेती,वर्टिकल व रूफ टाॅप फार्मिंग, पाॅली हाउस व हर्बल गार्डन से जुड़े लेखों को पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। प्रो.तलवाड़ ने बताया कि उनका जन्म और समस्त पढ़ाई उत्तरकाशी में ही हुई है और उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस काॅलेज में दस वर्ष तक प्रवक्ता अर्थशास्त्र के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। विगत दो वर्षों से उनके द्वारा देहरादून से एक मासिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन हो रहा है,जिसमें नवोदित लेखकों की रचनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.पंकज पंत,डाॅ.जय लक्ष्मी रावत,डाॅ.आराधना चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मोहन लाल शाह, वरिष्ठ पत्रकार कुंवर साब सिंह कलूड़ा,गजेंद्र पडियार,सह संपादक अमन तलवाड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *