जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुड़ा के नेतृत्व में बीआरओ के कमांडर से मुलाक़ात कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व दुरुस्त करने की मांग की!
होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कमांडर को दिए ज्ञापन में कहा है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासु से लेकर गंगोत्री तक गत बरसात के समय का मलवा जगह जगह सड़क पर जमा है जिसकी वजह से सड़क पर वाहनों की आवाजाहि में दिक़्क़तें होती है को अविलम्ब हटाया जाय,तथा उत्तरकाशी से हिना तक सड़क की हालत अत्यंत खस्ताहाल है, जगह -जगह गढ़े होने के कारण सुरक्षित आवागमन करना दुभर है, उक्त क्षेत्र में सड़क का डामरीकरण किया जाय!लिमचा गाड़ पर लगा वैली ब्रिज के स्थान पर तत्काल चौड़ा वैली ब्रिज लगाया जाय, जिससे बड़े वाहनों को आवागमन करने में दिक्क़त न हो!गंगोत्री राजमार्ग जिन जगहों पर संकरा है वहां पहाड़ की साइड कटिंग कर चौड़ा किया जाय!प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुड़ा सहित सचिव सुभाष कुमाई, बिन्देश कुड़ियाल, अरविन्द कुकरेती आदि शामिल थे!