जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
ताम्बा खानी सुरंग के अंदर हुई दो वाहनों की आपसी टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई!जिला आपात कालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को तहसील भटवाडी अन्तर्गत रात्रि समय लगभग 08:30 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान ताम्बाखानी सुरंग के अन्दर एक बाईक वाहन संख्या-यू०के०-14एल0-7449 एवं एल्टो के 10 कार (ब्लेक कलर) वाहन की अचानक टक्कर होने से बाईक में सवार व्यक्ति गम्भीर घायल हुआ है। जिसे उपचार हेतु 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया। चिकित्सक द्वारा उक्त व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। पुलिस/परिजन मौके पर मौजूद, शव का पंचायत / पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही गतिमान है।मृतक की पहचान नवीन राणा (32)पुत्र आनद सिंह निवासी चुंगी बड़ेथी के रूप में हुई है!