दर्दनाक हादसा : बोलेरो वाहन की टक्कर से अध्यापिका की मौके पर मौत, साथी अध्यापक गंभीर रूप से घायल

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

 

देहरादून जनपद में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में एक अध्यापिका की मौत हो गई, जबकी साथी अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गया!प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मा वाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर चौक से पहले शुक्रवार (20 फरवरी 2026) शाम को एक तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो ने ओवरटेक करते हुए प्रवीण कुमार वर्मा (45 वर्ष) की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों ही प्राइमरी स्कूल के अध्यापक – श्री प्रवीण कुमार वर्मा मोटरसाइकिल चला रहे थे और पीछे बैठीं श्रीमती सुशीला बिंजोला (59 वर्ष) उनके साथ घर (हरबर्टपुर की ओर) जा रही थीं।

टक्कर की तीव्रता से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया:

श्रीमती सुशीला बिंजोला को लेमन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्री प्रवीण कुमार वर्मा को गंभीर चोटों के साथ इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा और परिजनों की तहरीर पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *