“शादी में DJ की धुन पर शुरू हुआ ‘डांस’, बन गया ‘दंगल”, पुलिस ने संभाला मोर्चा, दो लोग हिरासत में “

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पिथौरागढ़

आज रविवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आठगांव सीलिंग क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम के समय दो पक्षों के बीच मारपीट/झगड़ा हो रहा है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी एचोली कमलेश जोशी मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पाया गया कि मनोज कुमार व भुवन राम शराब के नशे में आपस में मारपीट पर आमादा थे तथा पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने पर भी नहीं मान रहे थे। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तथा किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *