*उत्तरकाशी : कुथनौर कस्बे में छात्र की डंडे से पिटाई करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

गत दिनों कुथनोर कस्बे में कुत्ते को पत्थर मारने के बाद एक स्कूली छात्र की एक युवक द्वारा डंडे से बड़ी निर्ममता से सड़क पर दौड़कर पिटाई की गई थी!जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर भी वायरल हो रहा है, उक्त मामले में पुलिस ने कोतवाली बड़कोट पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली बडकोट क्षेत्रान्तर्गत यमुनोत्री  राष्ट्रीय राजमार्ग, कुथनौर के पास स्कूली छात्र के साथ मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उक्त प्रकरण सभी को स्पष्ट करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 फरवरी 2026 को मामले में पीडित पक्ष की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने वाले युवक सुमित भण्डारी के विरुद्ध कोतवाली बडकोट पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3) व 352 के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन व विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *