जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*
तहसील बड़कोट अंतर्गत ग्राम सुनाल्डी निवासी एक दिव्यांग महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है!प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः दुखद हादसे में 48 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मीना देवी, पत्नी ऐन सिंह राणा, निवासी सुनाल्डि बड़कोट, जो कि एक दिव्यांग है अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं।घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतका के पति भी पैरों से दिव्यांग हैं, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया व गांव में शोक की लहर है!
राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत व ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की अपील की है!