*उत्तरकाशी : राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रम युवाओं के चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : संजय डोभाल*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट द्वारा ग्राम चक्रगांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक संजय डोभाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. बी.एल. थपलियाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का बैज अलंकरण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।यह सात दिवसीय विशेष शिविर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र सेमवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा रावत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जागरूकता विषयों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया गया।शिविर में पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन, लोक कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, साइबर एवं सड़क सुरक्षा, पंचायती राज एवं कौशल विकास तथा उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन बौद्धिक सत्रों में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. बी.एल. थपलियाल, डॉ. जगदीश चंद्र रस्तोगी, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. लीलावती नितवाल, डॉ. श्रीकांत चौधरी, डॉ. आशीष नौटियाल एवं डॉ. प्रश्ना मिश्रा द्वारा अपने-अपने विषयों पर महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। विवेकानंद अस्पताल से डॉ. मुकेश उनियाल एवं डॉ. रविन्द्र पंवार ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को जागरूक किया। वहीं पुलिस विभाग से सब-इंस्पेक्टर वीरेन्द्र पंवार ने साइबर एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। सभी विशेषज्ञों ने स्वयंसेवियों को जागरूक, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।समापन समारोह में स्वयंसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।जिसमें बेस्ट वॉलंटियर अवॉर्ड ओवरऑल आरती रावत,बेस्ट वॉलंटियर छात्र-ममलेश,बेस्ट वॉलंटियर छात्रा आरती रावत,बेस्ट इमर्जिंग लीडर ध्रुव तम्टा,बेस्ट इमर्जिंग आइडियल स्टूडेंट अनुप्रिया,बेस्ट यूनिटी क्रिएशन अवॉर्ड समीर एवं सुज्जल

सांत्वना पुरस्कार कंचन बाला, रितिका,प्रियंका शामिल है!समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक संजय डोभाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रम युवाओं के चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों के उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी महाविद्यालय द्वारा आयोजित ऐसे रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों में उनका पूर्ण सहयोग एवं समर्थन रहेगा। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने शिविर के सफल आयोजन पर एनएसएस की संपूर्ण टीम एवं सभी स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित करते हुए हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

शिविर को सफल बनाने में ग्राम चक्रगांव के गणमान्य सदस्यों — वार्ड सभासद सचिन राणा, आंगनवाड़ी सेविका श्रीमती महेश्वरी राणा, सेवानिवृत्त अध्यापक दीर्घपाल सिंह राणा, मुकेश डोभाल एवं अन्य ग्रामवासियों का विशेष सहयोग एवं सहभागिता सराहनीय रही।

महाविद्यालय की ओर से एनएसएस समिति के सदस्य एवं शिविर की रीढ़ कहे जाने वाले देवेंद्र रावत एवं यशपाल जयाड़ा, कनिष्ठ सहायक शार्दूल बिष्ट, सुनील आर्य एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग से शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सात दिवसीय यह विशेष शिविर स्वयंसेवियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता के संवर्धन की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *