उत्तरकाशी ब्रेकिंग : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के निकट वाहन दुर्घटना की सूचना, पुलिस, एसडीआरएफ घटना स्थल को रवाना

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कॉलर द्वारा बताया गया हैं कि डामटा से डेढ़ किलोमीटर बड़कोट की ओर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है।
डामटा चौकी से पुलिस फोर्स रावना है।
SDRF टीम बड़कोट से निकल रही है।
फायर सर्विस की टीम भी नौगांव से घटनास्थल के लिए जा रही है।
उक्त वाहन यमुना नदी में गिरी है जिसमें चालक सहित दो लोग सवार बताये जा रहे हैं। उनकी खोजबीन जारी है।

अपडेट : गाड़ी संख्या यू के 07एच ए 3697,दो की मौत!

  • तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश खत्री निवासी डूईंक डामटा नौगांव।
  • अजय(26) पुत्र निज़ाम सिंह निवासी डूईंक डामटा नौगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *