सम्मान : कुलवन्ति रावत सहित उत्तरकाशी जनपद के चार शिक्षक मातृ भाषा रत्न पुरस्कार से हुए सम्मानित

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के लिए बड़ा हर्ष का समाचार प्रकाश में आया है कि जनपद के चार शिक्षक श्रीमती कुलवंती रावत , श्रीमती एकादशी राणा , डॉ. जगदीश सिंह रावत और डॉ. आशीष बिजलवाण मातृ भाषा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गए ।

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के शुभ अवसर पर 21 फरवरी 2026 को उत्तरकाशी जिले के चार शिक्षक/ शिक्षिकाएं श्रीमती कुलवंती रावत प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुजेली खलाड़ी पुरोला, श्रीमती एकादशी राणा प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाबली सेरा पुरोला, डॉ. जगदीश सिंह रावत सहायक अध्यापक पी.एम. श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट, नौगांव और डॉ. अशीष बिजलवाण राजकीय इण्टर कॉलेज बड़ेथ, डुंडा को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इन सभी लोगों को यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा पर उत्कृष्ट कविता लिखने पर दिया गया है। इनके द्वारा अपनी संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज, खान पान, और वेष भूषा को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए कविता, कहानी और लेख आदि पर भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। इन सभी कवि और कव यित्रियों को इससे पहले भी कई संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किए जा चुके है। उत्तरकाशी जिले के समस्त क्षेत्रीय विधायक, उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के समस्त जिला व ब्लॉक के अध्यक्ष व पदाकारियों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापक/ प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापको के द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है और इसी प्रकार से आगे उत्कृष्ट कार्य करने की शुभ कामनाएं भी प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *