
जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 13 मार्च 2026 को पुलिस लाइन ज्ञानसू में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की क्राईम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन लेकर नशा उन्मूलन तथा अपराध नियत्रंण के जरुरी निर्देश दिये गये।
सैनिक सम्मेलन में उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधिकारी व कर्मियों की विभागीय / निजी समस्याओं को सुनते हुये उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने के साथ विगत माह में कर्मियों द्वारा रखी समस्याओं पर हुयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी।
माह फरवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न *20 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1- SI भूपेद्र रावत (कोतवाली बड़कोट)
2- SI शशि राणा (कोतवाली धरासू)
3- HC प्रशान्त राणा (कोतवाली धरासू)
4- HC शिव चरण (कोतवाली धरासू)
5- HC विजय सिंह (कोतवाली धरासू)
6- HC मदन (यातायात पुलिस)
7- HC जितेन्द्र(चारधाम सैल)
8- HC अभिलाष चित्राण(यातायात पुलिस)
9- Ct. प्रवीन नेगी (कोतवाली बडकोट)
10- Ct. विनोद (सीसीटीवी कंट्रोल रुम)
11- Ct. विरेन्द्र नवाल (पुलिस लाइन)
12- Ct. अखिलेश प्रताप (पुलिस कार्यालय)
13- Ct. चैन सिंह (पुलिस कार्यालय)
14- Ct. गब्बर सिंह (पुलिस कार्यालय)
15- Ct. यशपाल(पुलिस कार्यालय)
16- Ct. प्रेम कुमार(कोतवाली उत्तरकाशी)
17- महिला आरक्षी कविता (कोतवाली बडकोट)
18- महिला आरक्षी पूजा कलूड़ा(सीसीटीवी कंट्रोल रुम)
19- महिला आरक्षी अंजू(महिला हेल्पलाइन)
20- ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद चमोली(पुलिस दूरसंचार)
*चारधाम यात्रा-2026 के प्रारम्भ होने में कम समय को देखते हुये गंगोत्री तथा यमुनोत्री यात्रा रुट से लगे थाना व पुलिस अधिकारियों को यात्रा रुट की स्थाई/अस्थायी पुलिस चौकियों, रजिस्ट्रेशन केन्द्र, बैरियर्स, चैक पोस्ट आदि पर यात्रा के दौरान ड्यूटी करने तथा रुकने वाले पुलिस जवानों हेतु मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने तथा वहां पर पर्याप्त सामग्री समय से उपलब्ध रखने के सम्बन्ध में जरुरी हिदायते के साथ सरल, सुगम तथा सुरक्षित यात्रा हेतु जरुरी निर्देश दिये गये।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे Operation Crackdown- Verification Drive के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कर संदिग्धो तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के साथ आम नागरिकों मे पुलिस सत्यापन के प्रति जागरुकता बढाने के निर्देश दिये गये।गुमशुदाओं बच्चे, महिला, पुरुषों की तलाशी हेतु ऑपरेशन स्माईल अभियान मे तेजी लाने तथा और अधिक सक्रियता के काम करने के निर्देश दिये गये।
मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के साथ विवेचना विशेषकर एनडीपीएस एक्ट तथा महिला सम्बन्धी गम्भीर प्रकरणों में गुणवता एवं पारदर्शिता लाने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये।थानों पर लम्बित समन, वारण्ट, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयान्तराल में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
बढते साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात नियमों, नशे उन्मुलन आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति जनजागरुकता बढाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रुटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण गौड, डीजीसी प्रवीन, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार, निरीक्षक प्रमोद उनियाल, दीपक नौटियाल सहित सभी कोतवाली/थाना/ईकाई प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण* द्वारा प्रतिभाग किया गया।