*उत्तरकाशी : फूलदेई पर्व पर महाविद्यालय बड़कोट में इको क्लब व एनसीसी यूनिट ने किया कार्यक्रम का आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

 

शनिवार को उत्तराखंड के लोकपर्व फूल देई के अवसर पर राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में IQAC के तत्वाधान में महाविद्यालय के इको क्लब एवं एनसीसी यूनिट द्वारा सयुंक रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत इको क्लब की समन्वयक डॉ अंजु भट्ट के संबोधन से हुई जिसमें उन्होंने फूल देई पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए छात्रों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु एक सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात डॉ बी एल थपलियाल ने छात्रों को फूल देई पर्व से संबंधित लोक परंपराओं एवं किंवदंतियों के बारे जानकारी देते हुए अपनी परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ जगदीश चंद्र रस्तोगी ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के स्थानीय पुष्पों और उनके उपयोग के बारे में छात्रों को जानकारी दी। दया प्रसाद गैरोला ने छात्रों को जीवन को उत्सव के रूप में जीने तथा प्रकृति से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया। विनय शर्मा ने छात्रों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुए उन्हें जल एवं वन संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक गीत गायन प्रतियोगिता रही जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति बीएससी 6 सैम, द्वितीय स्थान कामना रावत बी ए 4 सैम एवं तृतीय स्थान आयशा बी ए 4 सैम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने इको क्लब और एनसीसी को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए छात्रों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ अंजु भट्ट के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *