*उत्तरकाशी : यूपीएससी में सफलता हासिल करने पर ऋषभ नौटियाल का हुआ गृहक्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

शनिवार को रंवाई घाटी के होनहार युवा ऋषभ नौटियाल का यूपीएससी में सफलता हासिल करने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र में पहुंचने पर सगे संबंधियों, व ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया!संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 552 वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने वाले विकास खंड पुरोला के ग्राम सुनाली निवासी ऋषभ नौटियाल का गृह क्षेत्र पहुंचने पर लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। यमुनाघाटी में प्रवेश करते ही सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग, डामटा बाजार में ऋषभ नौटियाल का लोगों ने भव्य स्वागत व अभिनंदन कर बधाई व शुभकामनायें दी!जबकी नौगांव में ऋषभ और उनके माता पिता का स्थानीय लोगों ने उन्हें फूलों की मालाएं पहना कर स्वागत किया और रवांई घाटी का गौरव बढ़ाने पर बधाई दी!ऋषभ नौटियाल के यमुना घाटी अपनी जन्मभूमि मे पहली बार आगमन पर जगह जगह स्वागत किया गया ।सरदार सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज नैनबाग ,डामटा नौगांव में स्वागत के बाद ऋषभ ने रघुनाथ मन्दिर पुजेली , पुरोला में ग्राम पोरा मन्दिर मे भगवान कपिल मुनि महाराज ,कमलेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने गांव जन्मभूमि को नमन किया!तथा समस्त ग्रामवासियों का आशीर्वाद लिया ।ऋषभ के साथ उनके माता -पिता त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल, श्रीमति ललिता नौटियाल, शेखर नौटियाल ,लोचन नौटियाल, राजीव नौटियाल ,दिव्यांश नौटियाल , शिव प्रसाद गैरोला सहित कई परिजन साथ मे मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *