*महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रीतियोगिता का “सटलर दादी ” ने किया शुभारम्भ*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर (देहरादून )की दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ 65 प्लस कैटेगरी में भारत की नंबर दो खिलाड़ी निर्मला नेगी उर्फ” सटलर दादी” द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ज्ञातव्य है कि राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर की द्वितीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आगाज डॉ मनोज सिंह बिष्ट क्रीड़ा सचिव के कुशल निर्देशन में प्रारंभ हो चुका है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में “मास्टर नेशनल चैंपियन 2025” में तीनों वर्गों (गोल्ड सिल्वर और ब्राउंज) में मेडल प्राप्त करने वाली 65 प्लस कैटेगरी में भारत की नंबर दो खिलाड़ी निर्मला नेगी उर्फ शटलर दादी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि निर्मला नेगी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि सफलता के लिए उम्र नहीं बल्कि मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। 66 की उम्र में भी वह बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन कर रही है ।
उन्होंने बताया कि 80 के दशक में जब लड़कियों को खेलकूद क्या पढ़ने के लिए भी समान अवसर प्रदान नहीं किया जाता था , तब उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर ओएनजीसी में होने वाली इंटरनल गेम्स और रीजनल स्पोर्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बैडमिंटन में करियर को नई दिशा दी ।
रिटायरमेंट के बावजूद भी आज वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सक्रियता से भाग ले रही है। प्रथम दिन की कीड़ा प्रतियोगिता में आज चक्का, गोला, भला, लंबी कूद, कबड्डी एवं ऊंची कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाला फेंक प्रतियोगिता में सत्येंद्र सिंह चौहान ने प्रथम स्थान निहाल यादव ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पुरुषोत्तम मयाल ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग में प्रियंका ने प्रथम स्थान ईशा ने द्वितीय तथा प्रिया बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में दुर्गेश यादव प्रथम ,आर्यन द्वितीय एवं पुरुषोत्तम मयाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रिया बिष्ट प्रथम सलोनी द्वितीय एवं इशा तृतीय स्थान पर रही । चक्का फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रियांशु नेगी प्रथम मनीष द्वितीय तथा पीयूष कुमार शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में अर्पित भट्ट ने प्रथम, अतुल चंद्र ने द्वितीय, तथा निहाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग में सानिया कश्यप प्रथम ,नंदिनी द्वितीय ,तथा सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कुलदीप सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन एवं खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिलापॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य सरिता कटियार ,महाविद्यालय क्रीडा समिति के सदस्य एवं संपूर्ण महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीतू बलूनी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *