*उत्तरकाशी : यमुनाघाटी में ओलावृष्टी से कास्तकारों व बागवानों को भारी नुकसान*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

यमुनाघाटी के दर्जनों गावों में सोमवार शाम को हुई भीषण ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है!सोमवार को शाम चार बजे से पांच बजे तक बड़कोट व पुरोला तहसील क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर लगभग डेढ़ दर्जन गावों में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ है!बड़कोट तहसील के न्याय पंचायत तियाँ अंतर्गत बजलाडी, पमाडी, नरियोंका,खाबला, धारी, तिया, कलोगी, हीमरोल, कपनोल, दारसौ,ठोलिका,जरडा,तेडा ,छुड़ी ,मानडगाव,पालूका, गैर ,आदि गांव में मटर, बीन, गेहूं ,मसूर,आडू खुमानी ,नाशपाती, सेब,आदि फसलों का नुकसान हुआ है, जबकी नौगांव के भाटिया,धारी वली क्षेत्र व सेवरी फलपट्टी में भी सेब के बगीचों में ओले गिरने से काफ़ी नुकसान की सूचना है!जबकी तहसील पुरोला अन्तर्गत ग्राम भंकोली क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई हैं जिससे कास्तकारों की फसल को नुकसान क्षति पहुंची हैं।उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया की ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम को भेजा जा रहा है, जो नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देगी, तथा तय मानकों के अनुसार कास्तकारों व बागवानों को मुआवजा दिया जायेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *