
जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रमो में प्रातः काल में योग-ध्यान करवाया गया। डॉ प्रदीप द्वारा योग और ध्यान के महत्व को बताते हुए मन के विकास, एकाग्रता एवं शांति के लिए ध्यान की आवश्यकता के बारे में बताया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की नमामि गंगे समिति एवं जिला गंगा समिति उत्तरकाशी के संयुक्ततत्वाधान में जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला गंगा समिति के समन्वयक प्रताप सिंह मटुडा द्वारा जल संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। जिसमें उनके द्वारा गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्राध्यापक एवं जिला गंगा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।