*उत्तराखंड में आज कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले विधायकों को सौंपे गये विभाग, देखें पूरी सूची*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में आज कैबिनेट में शामिल किये गये नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है!
पूर्व मंत्री मदन कौशिक (हरिद्वार) को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वाले विभाग सौंपे गए हैं। अब वे वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य संभालेंगे।

देहरादून के राजपुर रोड विधायक खजान दास को सामाजिक न्याय से जुड़े अहम विभाग सौंपे गए। वे अब समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन जैसे संवेदनशील विभाग देखेगे!
रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी को तीन शक्तिशाली विभाग मिले हैं – परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और खादी एवं ग्रामोद्योग।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग सौंपे गए। पहाड़ी इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, आगामी जनगणना की तैयारी और प्रशासनिक पुनर्गठन जैसे काम अब उनके जिम्मे हैं।
भीमताल (नैनीताल) विधायक राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा विभाग मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *