जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
शुक्रवार को जिलाधिकारी उतरकाशी द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में होटल एवं होमस्टे के विभिन्न विभागों मे लंबित प्रकरणों व पंजीकरण से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया!
शिविर के दौरान होटल एवं होमस्टे संचालकों द्वारा विद्युत/जल कनेक्शन, फायर एन ओ सी , खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र, पर्यटन विभाग पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा इन मामलों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया गया।पर्यटन विभाग उत्तरकाशी द्वारा इस वर्ष 112 होम स्टै एवम् 44 होटल पंजीकृत किए गए है एवम् वर्तमान तक कुल 457 होम स्टै एवम् 446 होटल पंजीकृत किये जा चुके है
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उत्तरकाशी के होटल रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता और उसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराना था. उन्होंने कहा कि होटल का पंजीकरण किए बिना संचालित करने पर ₹10000 के चालान और उसके बाद ₹1000 प्रतिदिन की दर से चालान का प्रावधान शासनादेश में किया गया है. विभाग का उद्देश्य अधिकतम होटल को पंजीकृत करना है जिससे कि गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम की केयरिंग कैपेसिटी का सही आकलन करने में शासन प्रशासन को सुविधा हो और अधिक से अधिक पर्यटक जनपद में भ्रमण के लिए आ सकें. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 24 तारीख को बड़कोट में registration awareness कैंप का आयोजन किया जाएगा. शिविरों के अतिरिक्त कार्यालय के माध्यम से भी स्टेकहोल्डर को हर प्रकार संभव सहायता प्रदान कराई जाएगी.
फायर विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, अभिसूचना और यूपीसीएल के अधिकारियों द्वारा विभागीय नियमों की विस्तृत जानकारी सभी होटल संचालकों को दी गई.
इस विशेष शिविर में पर्यटन विभाग से जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी, सीमा शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वानी सिंह , अग्निशमन विभाग से इंस्पेक्टर संजीव कुमार , विद्युत विभाग से अधिशासी अभियंता मनोज गुसाईं, अभिसूचना से इंस्पेक्टर राजेश बिष्ट, जल संस्थान से रमोला सहित होटल एसोशिएशन अद्ययक्ष शैलेंद्र मटुड़ा , एवम् अन्य पधाधिकारियो द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।