जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /उत्तरकाशी*
नौगांव विकासखंड के ग्राम सभा खानसी के ग्रामीणों ग्राम प्रधान सूर्यपाल सिंह के नेतृत्व में जट्टा -पलेठा मोटरमार्ग को पौन्टी -मोल्डा -खानसी मोटरमार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल को ज्ञापन दिया है!
ज्ञापन में कहा गया है कि जट्टा पलेठा खान्सी मोटर मार्ग एवं पौन्टी-मोल्डा खान्सी मोटर मार्ग के बीच की दूरी 800 मीटर है, जिसकी कटिंग से शेष है!उक्त कार्य के निर्माण हेतु विभाग द्वारा धनराशि 2020 के पूर्व से स्वीकृत है।लेकिन अभी तक उक्त अवशेष भाग पर निर्माण की कार्यवाही शुरू नहीं की गई है!जिसके कारण ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय बड़कोट आवागमन करने में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है!ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को उक्त कार्य करने के लिए अवगत भी करवाया है!ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामवासी उक्त मोटर मार्ग के शेष भूमि कटिंग करवाना चाहते हैं जिससे ग्राम खान्सी से बड़कोट तक की दूरी कम हो सके। उक्त मोटर मार्ग का निर्माण ग्रामवासी शीघ्र करवाना चाहते है, जो जनहित में अतिआवश्यक है।ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सूर्यपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश,भाजपा नेत्री श्रीमती कमला राणा सहित कई ग्रामीण शामिल रहे!