*उत्तरकाशी : एसओजी व पुलिस की टीम द्वारा 400 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*चिन्यालीसौड़ /उत्तरकाशी*

कोतवाली धरासू व एसओजी उत्तरकाशी की टीम द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये गत सोमवार की रात्रि को एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु सभी कोतवाली/थाना प्रभारी सहित एसओजी /एएनटीएफ की टीमों को लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रभारी निरीक्षक धरासू, मनोज असवाल एवं एसओजी प्रभारी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में *धरासू पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ब्रह्मखाल, सुलभ शौचालय के पास से सुनील शाह(30 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, युवक के कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली धरासू पर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अवैध नशे के कारोबार को किसी दशा बख्शा नहीं दिया जायेगा। नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार कडा एक्शन लिया जा रहा है, हॉल ही में थाना मोरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी है। आगे भी हमारी टीम नशा तस्करी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं को लगातार चिह्नित कर रही हैं, नशे के अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील शाह पुत्र इलम लाल निवासी धरासू , उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है!बरामद माल 400 ग्राम चरस की कीमत करीब अस्सी हजार रूपये आँकी गई!पुलिस टीम में शंकर सिंह, कुशाल सिंह, सुरेश सिंह, प्रदीप रौथाण,एसओजी टीम शामिल रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *