*महाविधालय राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वाधान में किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वाधान में राजनीति विज्ञान विषय के छात्र छात्राओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष डॉ0 डीएस मेहरा ने बताया कि राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद का गठन माह फ़रवरी में कर लिया गया था! जिसमें अध्यक्ष पद पर नरगिस बीएतृतीय, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी बीए चतुर्थ ,सचिव पद पर तनीषा बीए प्रथम तथा कक्षा प्रतिनिधि के पद पर स्नेहा प्रथम वर्ष ,खुशी बीए चतुर्थ सेमेस्टर और प्रीति कुमारी छठवें सेमेस्टर को चुना गया। विभागीय परिषद के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में नर्गिस ने प्रथम स्थान स्नेहा द्वितीय तथा प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता थीम “युद्ध के दुष्परिणाम” विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनिया, द्वितीय स्थान साफिया तथा तृतीय आयुषी रही। इसी प्रकार “युद्ध की विभीषिका “विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कुमकुम में प्रथम, राधिका ने द्वितीय तथा लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही ।प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ0 ऊषारानी नेगी, डॉ0 मुक्ता डंगवाल, डॉ0 मंजू भंडारी डॉ0 हेमलता खाती, डॉ0 नीतू बलूनी ,डॉक्टर पूजा , डॉ0 राकेश नौटियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवचन प्रोफेसर कुलदीप रावत डा0डीपी पाण्डेय, डॉ पंकज बहुगुणा,डॉ0 पायल अरोड़ा, अक्क्षा, खुशी, विकास इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *