*उत्तरकाशी : महाविद्यालय में हुआ गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में बुधवार को विभागीय परिषद का गठन विभागाध्यक्ष डॉ नीतू राज, डॉ नेहा तिवारी एवं डॉ नेहा गोस्वामी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ पंकज पंत द्वारा किया गया। प्राचार्य  ने कहा कि छात्र छात्राओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वागींण विकास के लिए इस तरह की विभागीय गतिविधियां बेहद ज़रूरी है। इस परिषद में विभिन्न गतिविधियां कराई गई जैसे-लिप्पण आर्ट, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट और फ्लावर मेकिंग, ऐपन आर्ट और क्विज प्रतियोगिताएँ। छात्राओं ने इन सभी गतिविधियों में भाग लिया जिसमें की बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में संध्या ने प्रथम, प्रिंसी द्वितीय और अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपन आर्ट में शीतल प्रथम स्थान कंचन द्वितीय स्थान तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लिप्पन आर्ट में प्रीति प्रथम और उर्वशी द्वितीय स्थान पर रही। फ्लावर मेकिंग प्रतियोगिता में संध्या प्रथम स्थान, शीतल और उर्वशी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम और संध्या द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ विनीता कोहली एवं डॉ मधु बहुगुणा द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई और छात्राओं के कार्यों की सराहना की गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ॰ लोकेश सेमवाल एवं डॉ॰ सुनीता मेहता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *