*उत्तरकाशी ब्रेकिंग : प्रसवपीड़ा में कठिनाई के मध्यनजर गर्भवती महिला को हेली एम्बुलेंस से किया गया एम्स रेफर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

भटवाड़ी विकासखंड की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा में कठिनाई के चलते जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से सुरक्षित प्रसव के लिए हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी द्वारा एवं परिजनों के अनुरोध पर एक गर्भवती महिला श्रीमती वन्दना पत्नी श्री विनय सिहं निवासी ग्राम शालु तहसील भटवाड़ी को प्रसव के दौरान कठिनाइयों के दृष्टिगत उक्त महिला को जोशिायाड़ा हैलीपैड से हैली एम्बूलेस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश हेतु रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *