उत्तराखंड Express ब्यूरो
टिहरी गढ़वाल
जनपद टिहरी के लम्बगांव क्षेत्र में एक डंफर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह को नगर पंचायत अध्यक्ष लम्बगांव श्री रोशन रांगड द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक डम्फर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स के आवश्यक सामान /आपदा उपकरण के मौके पर दुर्घटनास्थल ग्राम क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड पर पहुंचे। जहां एक डम्पर सौ मीटर नीचे गहराई में जा गिरा था । पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह डम्पर वाहन संख्या यूके 09सी ए -0639 अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव हाल निवासी लम्बगांव का है जिसे उसका चालक सूरज राठौड केयर आफ जयवीर सिंह राणा निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश उम्र लगभग 44 द्वारा चला रहा था जो कि माजफ से माल खाली कर के वापस आ रहा था जिसके साथ गांव का एक लडका गजेन्द्र रांगड पुत्र स्व० श्री धन सिंह रांगड निवासी ग्राम रौणिया उम्र लगभग 36 वर्ष भी था । उक्त वाहन क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड मन्दिर के पास से ब्रेक न लगने व चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गहराई में जा गिरा। पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल चौंड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया!