उत्तराखंड Express ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल
गुरुवार देर रात को पौड़ी गढ़वाल जनपद से एक बहुत ही दुखद खबर मिली है, यहां घर के आँगन में खेल रही एक चार साल की मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला!जनपद पौड़ी में गुलदार की दहशत बनी हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलदार ने चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्रामसभा तिमली स्थित भतकोट गांव में चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना दिया। घटना रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की 4 वर्षीय पुत्री दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया। गुलदार उसे आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया। स्वजनों का शोर सुन अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।गुलदार की दहशत से ग्रामीण आक्रोषित हैं!उत्तराखंड में आये दिन हो रहे जंगली जानवरों के हमले चिंता का विषय हैं, मानव व वन्यजीवों के बीच पढ़ते संघर्ष के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, लोगों को अपने खेती बाड़ी के काम करने व अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है!राज्य सरकार को उत्तराखंड में गुलदारों व अन्य जंगली जानबरों की बढ़ती जनसंख्या व हिंसक होती प्रवीर्ती को रोकने के लिए ठोस उपाय करने होंगे!