*उत्तरकाशी : निरीक्षक से सीओ बनी भावना कैन्थोला के स्थानान्तरण पर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

शुक्रवार को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में एक भावुक क्षण देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद में नियुक्त निरीक्षक श्रीमती भावना कैंथोला के पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन के उपरान्त जनपद अल्मोडा स्थानांतरण पर विदाई दी गयी।

विदाई समारोह में एसपी उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक कैंथोला को पुलिस उपाधीक्षक के बैच से अलंकृत करने के उपरान्त स्मृति चिन्ह भेंट करते हुये जनपद उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बीच आपके द्वारा हमेशा उच्च मनोबल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई गयी है, आपको उज्ज्वल भविष्य, प्रमोशन एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं। इस अवसर पर साथी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भी स्थानान्तरित अधिकारी को उपहार भेंट कर नवनियुक्ति हेतु शुभकामनाएं दी गयी।सीओ श्रीमती भावना कैंथोला द्वारा भावुक होते हुये उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान अपने समय को याद करते हुए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और अधीनस्थ कर्मियों के निस्वार्थ सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया ।

विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, निरीक्षक टीकम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अभिसूचना राकेश बिष्ट, वाचक कोमल रावत, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी, उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *